*भोलाराम सिन्हा की कहानी 'चुनाव" का मंचन*
*भोलाराम सिन्हा की कहानी 'चुनाव" का मंचन*
*राजेंद्र साहू /मगरलोड*
मगरलोड// दुर्गोउत्सव समिति बाजार चौक ग्राम डाभा द्वारा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें एकत नृत्य । सामूहिक नृत्य गीत के साथ- साथ प्रहसन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।
इस प्रहसन प्रतियोगिता में युवा कहानीकार भोलाराम सिन्हा की कहानी "चुनाव" का मंचन किया गया। जो प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कहानी के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी लोगों को अपने अमूल्य मत का उपयोग करना चाहिए और सही,ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए । गाँव,देश के विकास के लिए ईमानदार व्यक्तियों को चुनना बेहद जरूरी है। साथ ही साथ ईमानदार व्यक्तियों को चुनाव में भाग लेना चाहिए।कहानी के पात्र रंगीला दाउ के अभिनय व नौकर के पात्र करने वाले उमाशंकर सिन्हा के साथ -साथ, पंकज साहू,धनंजय सिन्हा,राकेश सिन्हा के अभिनय को दर्शको द्वारा बेहद पसंद किया गया।
इस अवसर पर चिंताराम सिन्हा पुजारी , संतोष कुमार सिन्हा शिक्षक ,भानु प्रताप साहू शिक्षक ,कृपाल सिंह निषाद शिक्षक, कीर्तन लाल निषाद ,करण निषाद केशन निषाद ,रवि साहू, धनंजय सिन्हा ,उत्तम सिन्हा, गणेश सिन्हा,पुरन सिन्हा ,बिष्णु यादव ,कार्तिक सिन्हा आदि ने बधाई दी।