खाद्य मंत्री ने मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खाद्य मंत्री ने मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

 खाद्य मंत्री ने मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ



  सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शुरू हो गई है ।इसी तारतम्य में आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने जनप्रतिनिधियों ,अधिकारी- कर्मचारियों एवं किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसान बेहद खुश नजर आए।




खाद्य मंत्री ने कृषकों से उनका हालचाल जाना ।धान बोआई लेकर कटाई तक की जानकारी भी ली। उन्होंने किसानों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी तथा अधिकारियों से कहा कि व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित करें ।किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।


इसी तरह सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धरसीवा विकासखंड के कुम्हारी धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने   कहा कि किसानों के हित को देखते हुए राज्य सरकार ने एक माह पूर्व ही धान खरीदी की प्रक्रिया चालू कर दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए।


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि  जिले में कुल 138 खरीदी केन्द्र हैं ।जिनमें आज 92 खरीदी केन्द्रों में  570 किसानो के द्वारा लाए गए 1386 टन धान की खरीदी की गई। इस वर्ष जिले में 1 लाख 35 हजार 820 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में इस वर्ष 5 लाख 72 हजार 450 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads