एकलव्य आदर्श विद्यालय कोसमबुडा़ (छुरा) में जनजाति गौरव दिवस का समापन समारोह, एकलव्य त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे --नीलकंठ ठाकुर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एकलव्य आदर्श विद्यालय कोसमबुडा़ (छुरा) में जनजाति गौरव दिवस का समापन समारोह, एकलव्य त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे --नीलकंठ ठाकुर

एकलव्य आदर्श विद्यालय कोसमबुडा़ (छुरा)  में  जनजाति गौरव दिवस का समापन समारोह,   एकलव्य त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे --नीलकंठ ठाकुर




विद्यालय के सुरक्षा और व्यवस्था के लिए मै हमेशा त्येयार रहूंगी--मांझी। 

    छात्र-छात्राओं को एक विधा चुनना  है जो आपको अच्छा लगता हो भारत रत्न मिल सकता है--सुकदेवे। 

तेजस्वी /छुरा


एकलव्य आदर्श विद्यालय कोसमबुडा़ (छुरा)  में  जनजाति गौरव दिवस का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।



    एकलव्य विद्यालय छुरा के समापन समारोह  मे सर्व प्रथम विद्यालय शाला नायक यश दीवान और उप शालानायिका सीमा ध्रूव के द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजमहल छुरा के राजा साहब बाबा यशपेन्द्र शाह थे। अध्यक्षता छ ग प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर  ने किया। विशेष अतिथि बतौर क्षेत्रीय जनपद सदस्य व जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, समाज प्रमुखों में अवधराम मरकाम सलाहकार केन्द्रीय गोड़ महासभा, बुधराम मरकाम,जिलाध्यक्ष कर्मचारी संघ गुलाब ठाकुर, सरपंच कौशल सिंह ठाकुर, सर्कल अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर, जनपद सदस्य दीपक चन्द्राकार, संतराम नेताम, थानेश्वर कंवर,  शांति नागेश, हेमलता ध्रुव, खिलेश्वरी,जागृति ठाकुर,समाज सेवी शीतल ध्रुव, सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे,प्राचार्य हेमराज मांझी जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।




   अतिथियों के द्वारा जनजातियो के गौरव क्रांति के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा, एकलव्य वीरांगना रानी दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह,के छाया चित्र में पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। 

    संस्था में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस का आयोजन 15 नम्बर से 22नवम्बर तक  किया गया। 

       जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  छात्रों के द्वारा किए गए ।

    प्रत्येक कार्यक्रम के बाद अतिथियो के द्वारा  आशीर्वाद स्वरूप उदबोधन दिया गया। जिसमे  सर्व प्रथम प्राचार्य श्री हेमराज  माँझी के द्वारा  संस्था के वृत्त कथन के साथ कार्यक्रम के रूपरेखा व उदेश्य के बारे मे बताया गया अतिथि  बुधराम मरकाम  ने बिरसा मुंडा व एकलव्य के बारे में  प्रकाश डाला, गुलाब ठाकुर ने युवा शिक्षा में  आगे आ कर शासन के सभी  योजनाओं को कैसे प्राप्त कर सकते हैं बताया।  अवधराम मरकाम के द्वारा कहा गया  कि चाहे केन्द्र सरकार हो व वर्तमान शासन हर सम्भव आदिवासियों के  बारे मे सोचे और  उनके विकास के लिए कार्य करे। तोकेश्वरी मांझी जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष के द्वारा कहा गया  कि मै  विद्यालय के व्यवस्था  समस्या के समाधान हेतु  हमेशा हमेशा तत्पर रहूँगी। 

 नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि एकलव्य याने एक वचन,  दृढ संकल्प से अपनी प्रतिभा और  शिक्षा को गुरु को गुरु दक्षिणा ( अंगूठा) देकर  वीर 

और महानता का परिचय दिया । इस लिए

त्याग और समर्पण का प्रतिमूर्ति बना ।इसके बाद स्प्ताहिक कार्यक्रम मे हुए सभी विधाओ के विजेता प्रतिभागियों  को पुरुस्कार अतिथियो के द्वारा प्रदान किया गया। चित्रकला मे प्रथम भावेश टेकाम द्वितीय निखिल ध्रूव, तृतीय उत्कर्ष ध्रूव काव्य पाठ संजना ठाकुर, द्वितीय लुकेश कुमार, तृतीय कृष्णा नेताम, समूह गायन मे तनिषा और साथी द्वितीय गेशिका और साथी, जनजातीय परिधान मे प्रथम टिकेश, पोखराज, लीलेंद्र, सामूहिक नृत्य मे पोखराज  प्रवीण और साथी थे। वाद्य यंत्र मे बालमुकुंद और तोषण प्रथम द्वितीय स्थान रहे। रंगोली प्रतियोगिता मे  प्रथम चम्पेश्वरी और दिव्या साथी रहे। द्वितीय खुशवंत और साथी रहे। इसके बाद विद्यालय  के गौरव जिन्होंने  राज्य स्तर और सम्भाग स्तर पर जो बच्चे भाग लिए थे उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विदित हो की विद्यालय के लगभग 7 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेल कुद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है जिसमे गेसीका, खुशवंत, लविश, खेमराज, हिमांशु, खुशबु, सीमा है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक  पवन ध्रूव के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मे  विद्यालय के स्टाफ शिक्षक  मे अश्विनी टोंडरे , घनश्याम साहू,ऐश्वर्या पांडेय, प्रशांत कश्यप, डोमेश साहू, अधिक्षिका  श्रीमति  लता साहू,कृष्णचंद्र  सोनी, सागर ध्रूव, कमेलश साहू, गौकरण साहू, शत्रुहन साहू, वीरेंद्र तारक, मोहनी मंडावी, रुखमनी ,गायकवाड, काजल पटेल,खेल शिक्षक सौरभ कुंजा, धनेश साहू, उमाशंकर सोनकर ,  सुषमा यादव नर्स , सलिनी कुटारे कंप्यूटर शिक्षक के साथ कर्मचारी चैतराम नागेश के साथ  सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads