*गोबरा नवापारा-हौसला हैँ तो ना मुमकिन मे भी मुमकिन हैँ, नवापारा नगर का छात्र नवमी में सप्पलीमेंटी से लेकर दसवीं में टॉप तक का सफर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गोबरा नवापारा-हौसला हैँ तो ना मुमकिन मे भी मुमकिन हैँ, नवापारा नगर का छात्र नवमी में सप्पलीमेंटी से लेकर दसवीं में टॉप तक का सफर*

 *गोबरा नवापारा-हौसला हैँ तो ना मुमकिन मे भी मुमकिन हैँ, नवापारा नगर का छात्र नवमी में सप्पलीमेंटी से लेकर दसवीं में टॉप तक का सफर*



गोबरा नवापारा 

अक्सर लोगो के मन मे हमेसा यह भ्रांति रहती है कि अगर कोई बच्चा जिसे  नवमीं क्लास में एक विषय मे कम नंबर देकर सप्पलीमेंटी ला दिया गया हो वो दसवीं जैसे बोर्ड क्लास में आ कर पास हो जाये यही बड़ी बात है, परन्तु यदि वो बच्चा दसवीं में टॉप कर जाए ,आप कहेंगे क्यो मज़ाक करते हो। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है गोबरा नवापारा नगर के  टी. बी. एस स्कूल के छात्र अनमोल बैद जैन ने जो छत्तीसगढ़ी फ़िल्म निर्माता सूर्यकुमार जैन के पुत्र है ।



 क्लास नवमी में सप्लीमेंटी आने के बाद क्लास दसवीं में 90.33% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप किया है। अनमोल ने ये कामयाबी बिना किसी कोचिंग लिए ही प्राप्त की है जो एक बड़ी बात है। अनमोल शुरू से ही तेज़ दिमाक के धनी रहे है अनमोल ने कोरोना लॉकेडाउन के दौरान 165 से अधिक देशो के नाम उनके महाद्वीप एवम राजधानी के साथ याद कर लिए थे। विगत 3-4 वर्ष से स्कूल जाने में अरुचि के कारण स्कूल में उनका परफॉर्मेंस अच्छा नही था परंतु दसवीं में परिवार के सदस्यों के प्रेरित करने पर अनमोल ने स्कूल प्रतिदिन जाना एवम स्कूली पढ़ाई में रुचि लेना सुरु किया एवम अपने भईया लाभेष बैद के मार्गदर्शन में दसवीं की पढ़ाई सुरू की, कड़ी मेहनत एवम परिवार सदस्यो के प्राप्त प्रेरणा एवम स्कूल के टीचरों के सहयोग से उन्होंने सप्पलीमेंट से टॉप करने तक का सफर पूर्ण किया।

उनके इस सफलता पर उनके पिताजी, माताजी ऋतु बैद, बड़े पिताजी चंदकुमार बैद बड़ी माताजी बबिता बैद एवं उनके बहन अंजलि, भाई आंतरिक्ष, देवेश एवं लाभेष ने हर्ष जाहिर किया है । अनमोल अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत एव अपनी स्वर्गीय दादी एवं दादी माँ के आशिर्वाद को दिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads