*सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में 12वी से शिखर देवांगन ने किया टॉप*
*सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में 12वी से शिखर देवांगन ने किया टॉप*
आरंग
छ .ग . माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम कल घोषित किया गया जिसमें सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग से शिखर देवांगन ने 90.20%अंक लेकर बाजी मारी । वंही 10 वीं में लक्ष्मण सोनकर ने 90.83 % अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं हर्षित शुक्ला 87.83% द्वितीय, यागनी साहू 85.66% तृतीय, मिली लोधी 85.50% चतुर्थ, दिशा ठाकुर 85.16% पांचवाँ, ऋषभ कोसरिया 84.66%छठवां, शैलजा धुर्वे 84.50% सातवां, वैभव निषादराज 83.5% आठवां, सत्यप्रकाश 82.66%नौवाँ व सौरभ साहू 82% अंक लेकर विद्यालय की टॉप 10 में स्थान बनाने में सफल रहे।
12 वीं में दूसरे स्थान पर लवली बघेल 88.60% ,कृष सोनकर 86.80% तृतीय, नीता चतुर्वेदी 86.6 %चौथा, सिम्मी चंद्राकर 85.80% पांचवाँ, विपिन कुमार साहू 85% छठवां, काजल मांडले 84.4% सातवें ,सृष्टि चंद्राकर 83.8% आठवें,पलक देवांगन 83.2 %नौंवे व अश्वनी कुमार देवांगन 82 .4% अंक लेकर टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहे । इस पर सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस परिणाम के पश्चात जीवन मे और बहुत सारे परिणाम भी मिलेंगे इसलिए जिनको कम नम्बर मिला वे निराश न हो और जिनको बेहतर नम्बर मिला है वे और उससे भी बेहतर करने का प्रयास करें।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षण श्री लखनलाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर ,सह सचिव श्री सियाराम सोनकर ,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठक श्रीमती भारती वर्मा पालक संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र पटेल,उपाध्यक्ष श्रीमती आशा साहू, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री रवि कुमार सोनकर,सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान सहित विद्यालय के समस्त गुरुजनों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की।।

