*आरंग नगर के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन*
*आरंग नगर के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन*
आरंग
*स्थानीय गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल आरंग का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस बर्ष भी उत्कृष्ट रहा है। कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल सभी ३१ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और परिणाम १०० प्रतिशत रहा। इनमें से २५ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। कक्षा दसवीं में शामिल ३९ विद्यार्थियों में से २५ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।*
*कक्षा बारहवीं में वाणिज्य संकाय के छात्र पंकज गिलहरे ने ९१.६० प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में अक्षांश शर्मा ने ९४.६७ अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।*
*कक्षा बारहवीं में तोषांत पाल ८९.८०,अभिनव साहू ८७.२०, प्रवीण साहू ८६.४०, जगदीश साहू ८४ , वेदांत चंद्राकर८३.६०, युक्ति बंजारे ८०.६०, नीलमणि साहू ८०.४०, देवेंद्र यादव ८०.२०, शेखर यादव ने ८० प्रतिशत अंक प्राप्त किए।*
*कक्षा दसवीं में अनिकेत वैष्णव ९२.८३, श्रेया ठाकुर ९२.६७, सुशील साहू ८८.१७, अंकिता साहू ८७.१७,चंदन देवांगन ८६, नमन नेताम ८३.६७, पीयूष यादव ८२.५०, मयंक देवांगन ८२.१७, तिथीरानी देवांगन ८१.६७, हर्षित वर्मा ८०.३३ प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की प्रावीण्यता में अग्रणी रहे ।*
*विद्यालय की प्राचार्या सुश्री पुष्पलता जार्ज एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।*
*विद्यालय के संचालक यशवंत चतुर्वेदी ने शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।*

