आरंग के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

 आरंग के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 



आरंग

भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन अंतर्गत आरंग विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आरंग नगर के वीरांगना अवंति बाई लोधी चैक स्थित लोधी समाज भवन में किया गया। सर्वप्रथम वीरांगना अवंति बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात भाजपा छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील कुमार सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला प्रभारी अशोक पाण्डेय, सह प्रभारी डेनिश चंद्राकर, जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, आरंग विधानसभा प्रभारी अनिल पाण्डेय, पूर्व विधायक संजय ढीढी, नवीन मारकण्डे, जिला महामंत्री श्याम नारंग के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा वेदराम मनहरे के संयोजन में संपन्न हुआ। आरंग विधानसभा मंें निवासरत जनसंघ से लेकर भाजपा की नींव को मजबूत करने वाले वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताआंे का सम्मान तिलक व गमछा भेंटकर किया गया।




कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर लोकसभा सांसद द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया गया। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा किए, साथ ही पुनः छत्तीसगढ मंे भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपने आवश्यक सुझाव दिए।







 कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि आप सभी उपस्थित वरिष्ठजनों की कर्मठता और मेहनत से आज भाजपा एक वटवृक्ष रुपी विशाल संगठन के रुप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रुप में स्थापित हुई। हमारे नेता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के नेतृत्व मंे भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। आप सभी के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाएं माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृृत्व में जन-जन तक पहुंच रही है। उन्होने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा किस प्रकार की विकट परिस्थितियों को पार करते हुए आज आप सभी को बतातेे हुए हर्ष होता है कि एक राजनीतिक दल के रुप में राष्ट्रीय भावना और सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर चलने वाले संगठन ने देश में सबसे अधिक सांसद, विधायक और लगभग देश के अधिकांश राज्यों में आज भाजपा की सरकारें दी है। यह सब आप सभी के आशीर्वाद और कठिन तपस्या से ही संभव हो पाया है। सांसद सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जिस प्रकार से गरीब कल्याण की योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर शौचालय, मुफ्त राशन जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रही है। यह भारतीय जनता पार्टी और हमारे पुरोधा रहे हमारे नेताओं की सोंच, “अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास से ही देश का विकास संभव है“ से हो पाया है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार बनाकर और तीसरी बार मोदी जी की केन्द्र में सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार लाकर पुनः छत्तीसगढ को विकास के गढ़ के रुप में स्थापित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश, जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र एवं बुथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के विशेष सहयोग एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads