भ्रष्टाचार --भाजपा आरंग ने भूमि आबंटन, अवैध रेत उत्खनन व परिवहन को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भ्रष्टाचार --भाजपा आरंग ने भूमि आबंटन, अवैध रेत उत्खनन व परिवहन को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आरंग
भारतीय जनता पार्टी आरंग द्वारा नगर पालिका परिषद मे परिषद की सामान्य सम्मेलन मे विवादित राजश्री सद्भावना समिति को भूमि आबंटन बहुमत के आधार पर किये जाने और अवैध रेत घाटो का आज भी धड़ल्ले से परिवहन के विरोध मे ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा आरंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरंग नगर पालिका के सामान्य सम्मेलन मंे मुलभुत कार्यो पर चर्चा पर भाजपा पार्षद दल द्वारा भाजपा वार्डो मे मुलभुत और रोड नाली के कार्य को नहीं कराने, पेयजल समस्या आदि विषयों को लेकर प्रशासन की भूमिका पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू द्वारा नगर मे वृक्षारोपण हेतु 85 लाख का व्यय लागत के हिसाब से पेड़ और उसके रख-रखाव नहीं होने का आरोप लगाया, पाईपलाइन विस्तार हेतु 7 करोड़ रुपये क्रय किए गए पर आज भी भाजपा वार्डो मे विस्तार नहीं किया गया जिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए आपत्ति की गई। भाजपा पार्षद सूरज लोधी ने पेयजल व्यवस्था के लिए 80 लाख की लागत से खरीदे गए पीवीसी पाईप जो कि एक माह बाद से गायब है के संबंध में अपनी बात परिषद की बैठक में रखी। वहीं पार्षद श्रीमती सीमा लोधी ने झलमला तालाब सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत 5 करोड़ के कार्य जो कि आज 3 साल बीतने के बाद भी अपूर्ण है और आज भी नगर का गंदा पानी उक्त तालाब मे जा रहा है जिस पर आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा पार्षद दल ने नागरिको को सुविधा प्रदान कराने के लिए टाउन हाल के बगल मे नगर पालिका द्वारा 65 लाख की लागत से राजश्री सदभावना सभागार का निर्माण कराया गया जिसे निजी व्यक्ति को स्वामित्व प्रदान करने के विषय मे बहुमत के बल पर पारित करने पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए लिखित में आपत्ति दर्ज की। साथ ही नगर विकास तथा भाजपा वार्डो मे हो रहे भेदभाव आदि का सकारात्मक जवाब नहीं देने के कारण बैठक का बाहिर्गमन किया। तत्पश्चात शासकीय भूमि एवं शासकीय मद से निर्मित राजश्री सदभावना सभा भवन को मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया की धर्मपत्नि श्रीमती शकुन डहरिया की अध्यक्षता वाली समिति राजश्री सदभावना समिति के पक्ष में स्वामित्व देने के विरोध में संयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उक्त विषय के साथ ही आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध रेत, मुरम उत्खनन व परिवहन आदि पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही के आश्वासन के बाद भी लगातार क्षेत्र मंे हो रहे अवैध उत्खनन पर रोष प्रकट हुए एसडीएम से भेंटकर अपनी बात रखी। जिसमें उचित कार्यवाही नही होने पर आश्वासन पश्चात स्थगित कार्यक्रम को करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अनिल पांडे, पूर्व विधायक संजय ढीढी, रायपुर जिला महामंत्री श्याम नारंग, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा वेदराम मनहरे, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, समोदा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू, जोन प्रभारी अशोक चन्द्राकर, मंडल महामंत्री देवनाथ साहू, चम्मन साहू, धु्रव मिर्धा, भरत राय, बरातु राम कुर्रे, वेदराम खुटे, पार्षदगण राजेश साहू, सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, सीमा नरेंद्र लोधी, गणेश साहू, चन्द्रशेखर साहू, खिलेश धुरंधर, आकुश भारद्वाज, रितेश साहू, राकेश सोनकर, विजय अग्रवाल, नरेंद्र लोधी, मिथलेश साहू, विनीत पांडे, आलोक वर्मा, विक्की साहू, संजय जलक्षत्री, सूरज साहू, जन्नु लोधी, मानु जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, खुबचन्द साहू, ईश्वर साहू, बलराम साहू, गोलू कडरा, कमलेश साहू, तुलाराम साहू, आलोक गुप्ता, सतीश सोनकर, योगेश्वर धीवर, पीलाराम निषाद, हेमंत धनकर, त्रिलोकी लोधी, वेदप्रकाश देवांगन, पंकज निर्मलकर, शिवाराम जलक्षत्री, तरुण धु्रव, धीरज सहित प्रदेश, जिला, मण्डल के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
