*शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन
*शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी का अभिनंदन*
आरंग...
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने रायपुर संभाग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की ओर से रायपुर संभाग के नव पदस्थ सहायक संचालक श्री राकेश पांडेय एवम् जिला शिक्षा अधिकारी डॉ श्री विजय कुमार खंडेलवाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामना देते हुए शिक्षा एवं शिक्षकों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की साथ ही विभिन्न पदों पर काफी समय से रुकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया पर संगठन की ओर से ध्यान आकृष्ट कराते हुए यथाशीघ्र प्रारंभ करने की मांग भी की। जिस पर संचालक महोदय ने वरिष्ठता सूची जारी कर दिए जाने एवं उक्त सूची पर दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होते ही पदोन्नति सूची जारी किए जाने हेतु आश्वस्थ किया। सहायक संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से संगठन के सहयोग से विभिन्न शासकीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवम् शिक्षक हित में कार्य योजना बना कर समयबद्धता के साथ पूर्णता हेतु विश्वास दिलाया गया। जिस पर संघ की ओर से यथोचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की वचनबद्धता जाहिर की गई। उक्त भेंट वार्ता में संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी, जिलाध्यक्ष सुनील नायक, कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, विकासखंड अध्यक्ष अवध राम वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ रामकुमार बघेल, विकासखंड कोषाध्यक्ष बृजराज सिंह वर्मा, सहसचिव छत्रपाल शर्मा, मनीष देवांगन, राजेंद्र साहू, अशोक कुमार वर्मा, महिला सदस्य में से श्रीमती साधना दुबे, दुर्गा पाठक यामिनी शुक्ला, वृंदा पंचभाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।