कूँरा में महिला ठग ने महिलाओं को ठग,लाखों के जेबरात लेकर हुई चंपत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कूँरा में महिला ठग ने महिलाओं को ठग,लाखों के जेबरात लेकर हुई चंपत

 कूँरा में महिला ठग ने महिलाओं को ठग,लाखों के जेबरात लेकर हुई चंपत



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा

  धरसीवा के कूँरा में एक महिला ठग ने महिलाओं को ही ठग लिया और लाखों के जेबरात लेकर चंपत हो गयी।

   जानकारी के मुताबिक धरसीवां मुख्यालय से लगे नगर पंचायत कूंटा की सात महिलाओं से 4 लाख की सोने चांदी का जेवर लेकर फेरी करने वाली अज्ञात महिला फरार हो गई है ।

ठग के शिकार हुई महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अज्ञात महिला नगर कूंरा के वार्ड क्रमांक 13 , 14  एवं 12 के गलियों में घूमकर घरों में जाकर महिलाओं से कहा करती थी की पुराना जर्मन बर्तन है तो उसे बदलो उसके बदले में नया बर्तन दूंगी ऐसा करते वह लगातार घरों घर पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात करती रही और कइयों को पुराने बर्तन के बदले नया और बड़ा आकार का बर्तन देता रहा जिससे महिलाए उनसे आकर्षित हो गई फिर वह ढग करने वाली अज्ञात महिला जिन महिलाओं को नया बर्तन दिए थे पुनः मुलाकात कर उन लोगो को यह कहने लगी की आप लोगो के पास हाथ ,पैर व गले में पहनने वाली सोने चांदी है तो मुझे दो मैं उनको मेरे बड़े साहब के पास ले जाकर उनका फोटो खींचा कर आपको वापस करूंगी और आप लोगो को उक्त जेवर का फोटो खींचने के एवज में आपका जेवर समान भी वापस होगा और पैसा भी मिलेगा ऐसा कर वह एक दो महिलाओं को समान वापस कर पैसा दिया फिर उनके इस प्रकार से कार्य करने से कई महिलाएं सम्मोहित हो गए और नगर के मोहल्ले की महिलाओं ने गुप चुप तरीके से एकत्रित होकर अपने घर के मुखिया को बिना बताए अपने अपने पास रखे व पहने सभी सोने चांदी की जेवर को उन्हें दे बैठे फिर महिलाओं ने जेवर को वापस करने का इंतजार करते रहे और वह ठग करने वाली अज्ञात महिला अंततः समान वापस करने नही पहुंची इस प्रकार नगर के कुल सात महिलाओं से लगभग 4 लाख रुपए की सोने चांदी का जेवर लेकर ठग ले उड़े । जिसका पीड़ित महिलाओं ने 14 मार्च को धरसीवां थाने पहुंचकर उक्त अज्ञात महिला के खिलाफ स्वलिखित सभी का हस्ताक्षर कर शिकायत पत्र सौंपा गया है । 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads