नगर मे रानी पद्मावती महिला संगठन ने किया सार्वजनिक प्याऊ केंद्र का शुभारंभ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नगर मे रानी पद्मावती महिला संगठन ने किया सार्वजनिक प्याऊ केंद्र का शुभारंभ

 नगर मे रानी पद्मावती महिला संगठन ने किया सार्वजनिक प्याऊ केंद्र का शुभारंभ



आरंग

जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ती जा रही है। लोगो को शीतल जल की आवश्यकता महसूस होने लगी है।वहीं रविवार को नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संस्था रानी पद्मावती महिला संगठन की महिलाओं ने राशि एकत्रित कर वार्ड नं छःवटेश्वर महादेव बाबूजी केयर हॉस्पिटल के पास सार्वजनिक प्याऊ केंद्र का शुभारंभ किया। जिससे गर्मी में लोगों को सुलभता से शीतल शुद्ध जल मिल सके। वही इस पुनीत कार्य में नगर के सामाजिक संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन भी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।इस मौके पर वार्ड पार्षद श्रीमती दीक्षा सूरज सोनकर पहुंचकर रानी पद्मावती महिला संगठन की इस पहल की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही नेक कार्य है। संगठन द्वारा इस प्रकार सभी पदाधिकारियों द्वारा  सार्वजनिक प्याऊ केंद्र का संचालन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।



इस अवसर पर रानी पद्मावती महिला संगठन व पीपला फाउंडेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads