भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पश्चात रतिराम साहू ने खोला राज, आखिर क्यों छोड़ा पार्टी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पश्चात रतिराम साहू ने खोला राज, आखिर क्यों छोड़ा पार्टी

 भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पश्चात रतिराम साहू ने खोला राज, आखिर क्यों छोड़ा  पार्टी



नवापारा नगर 

कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी ऐतिहासिक पार्टी है, जिनको देश चलाने का बड़ा तजुरबा है ऐसा समझते थे लेकिन आज तजुरबावान लोग नहीं रहे कुछ लोग थे वे लोग भी परिस्थितियों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और कुछ लोग क्षेत्रीय पार्टी बना लिए हैं कांग्रेस पार्टी अब बूढी हो चुकी है इतनी पुरानी पार्टी आज कुछ ही राज्यों में सिमट कर रह गई है स्थानीय क्षेत्रीय पार्टी जितना भी अहमियत नहीं है तभी तो क्षेत्रीय पार्टियों से कुछ सीटों के लिए इस राष्ट्रीय पार्टी को हाथ फैलाना पड़ता है आज कांग्रेस पार्टी की इतनी दैनिक स्थिति हो गई है की पूरी तरह से नेतृत्व विहीन हो गई है।

 आज सैकड़ो की संख्या में जो सांसद विधायक एवं अन्य सर्वोच्च पदों में रहे ऐसे कांग्रेस नेताओं द्वारा भी कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं, इस डूबते जहाज से किनारा कर रहे हैं इस डूबते जहाज में सवार होने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते आज कांग्रेस के दैनिक स्थिति हो गई है।

कांग्रेस के कुछ बड़े नेता कहते है है लोकतंत्र खतरे में है भारत खतरे में है संविधान खतरे में है जबकि देखा जाए तो कांग्रेस स्वयं खतरे में है किसी समय में एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जिनके कभी 404 सांसद हुआ करते थे, अब दो अंको में ही सीमट कर रह गए हैं और वही कभी मात्र दो संसद की स्थिति में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार चलाने में सफल रहे और अब  2024 में 400 पार का मोदी जी का नारा फलीभूत  होते दिखाई दे रहा है।

 आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता को भरोसा है और समझ रहे हैं कि देश की सुरक्षा विकसित राष्ट्र देश का भविष्य मोदी जी के हाथों में  हैं देश में स्वच्छता के दिशा में जो काम किया गरीबों को पक्का मकान,गरीबों को मुफ्त  अनाज, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने का काम किया।

 इसी तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने भी मोदी जी की गारंटी के तहत सभी घोषणाओं को पूर्ण करने के दिशा में काम कर रहे हैं चाहे किसानों के धान को 21 क्विंटल खरीदने की बात हो, चाहे 3100 रुपए कीमत देने की बात हो, जिसका अंतरराशि 917 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 देने की बात हो। साहू ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads