कांग्रेस से मोह भंग --पिपरौद की सभा में अभनपुर क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में हुए शामिल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस से मोह भंग --पिपरौद की सभा में अभनपुर क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में हुए शामिल

 कांग्रेस से मोह भंग --पिपरौद की सभा में अभनपुर क्षेत्र के  सैकड़ो कांग्रेसी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में हुए शामिल



नवापारा-राजिम

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के सात सौ कांग्रेसी पिपरौद की सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने भाजपा में शामिल हो गए। शामिल होने वाले सभी कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री ने कमल फूल का दुपटटा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसे बड़ी घटना के रूप में माना जा रहा है। शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्टी के बड़े कददावर नेताओं का नाम है जिसमें नगरपालिका नवापारा के पूर्व अध्यक्ष देहुति साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठतम नेता रतीराम साहू, नवापारा नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष, नवापारा परिक्षेत्र के संरक्षक मेघनाथ साहू, सहदेव कंसारी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कल्ला, ब्लॉक सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, पूर्व जनपद सदस्य भेनु साहू, पूर्व सरपंच भुवन साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य डॉ उत्तम साहू, जनपद के पूर्व अध्यक्ष गिरजा साहू, पूर्व जनपद सदस्य गैंदलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य डिगेश्वरी वर्मा, सहकारी समिति पोंड़ के पूर्व अध्यक्ष मिलेश वर्मा, ग्रामीण विकास समिति पोंड के अध्यक्ष संतोष मन्नाड़े, परसदा के उपसरपंच महेन्द्र वर्मा, पूर्व उपसरपंच रमेश वर्मा, गोठान समिति के अध्यक्ष टिकू यादव, पारसमणी साहू, टीला के उपसरपंच संतोष देवांगन, झाड़ूराम सहित नवापारा, खोल्हा, टीला, परसदा सहित दर्जनों गांव के करीब सात सौ लोग भाजपा प्रवेश किए जिनका नाम संचालक संदीप शर्मा मंच से लिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads