धरसीवां के धनेली में मिले 28 कोरोना पॉजिटिव,कन्टेन्टमेंट ज़ोन किया घोषित
धरसीवां के धनेली में मिले 28 कोरोना पॉजिटिव,कन्टेन्टमेंट ज़ोन किया घोषित
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
धरसीवां जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेली में सरपंच के परिवार से तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है बीते 4 दिनों में 169 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए जिनमे अभी तक 28 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने धनेली को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया है।
*4 दिन में 169 के सैंपल 28 पॉजिटिव*
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्रीमति एनके लकड़ा ने बताया कि सरपंच के परिवार में हुई दुखद घटना के बाद धनेली में 24 मार्च को 58 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए जिसमे 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई,25 मार्च को 183 ग्रामीणों के सैंपल लिए जिसमे अभी तक 10 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,26 मार्च को 13 एवं 27 मार्च को 15 ग्रामीणो के सैंपल लिए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आना शेष है इस तरह 4 दिन में 169 के सैंपल में अब तक 28 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जांच का दायरा बढाया जा रहा है।
*धनेली में दिनभर रहे जिला प्रशासन के अधिकारी*
अब तक 28 के पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला दिनभर धनेली में डटा रहा जिला पंचायत के एफिशनल सीईओ के अलावा धरसीवां जनपद सीईओ एवं स्वस्थ्य विभाग की टीम धनेली में मौजूद रही ग्रामीणों को कोरोना से सावधानी के उपायों के बारे में बताया।
*कन्टेन्टमेंट जोन घोषित*
धनेली में अब तक 28 कि ग्रामीणो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने धनेली को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया है।
*18 पॉजिटिव को किया कोविड सेंटर शिफ्ट*
धनेली में मिले 28 पॉजिटिव में से18 पॉजिटिव को अतिरिक्त तहसीलदार धरसीवां,जनपद पंचायत सीईओ,व टीआई की मौजूदगी में शनिवार को कोविड सेंटर माना शिफ्ट किया गया है बीएमओ श्रीमती एनके लकड़ा ने बताया कि शेष को कल शिफ्ट किया जाएगा।
*एक ही परिवार से हुई तीन की मौत*
धनेली में कोरोना से एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत बीते एक सप्ताह में होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान शुरू किया
यहां एक 62 वर्षीय रेलवे कर्मी उनकी 80 वर्षीय मां के बाद उनके युवा 35 वर्षीय पुत्र की मौत के बाद धनेली में लोग सहम गए थे।
