*धमतरी मुख्यालय में 11 बजे से गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धमतरी मुख्यालय में 11 बजे से गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन का आयोजन*

 *06 अगस्त को खाद बीज की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सभी ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन*



*धमतरी मुख्यालय में 11 बजे से गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन का आयोजन*


जितेंद्र महमल्ला/ धमतरी


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उत्पन्न खाद बीज की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन 06 अगस्त, शुक्रवार को जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, शहर के द्वारा गांधी मैदान में 11 बजे से 01 बजे तक, ब्लॉक कांग्रेस नगरी, बेलर, कुकरेल  द्वारा बजरंग चौक नगरी में12 बजे से, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा बस स्टैंड मगरलोड में 12 बजे से, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद, भखारा द्वारा तहसील कार्यालय के पास कुरुद में 12 बजे से किया जाना है। जिस पर जिला अध्यक्ष ने सभी सम्मानीय वरिष्ठजन कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, समस्त ब्लॉक संगठन पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारी, समस्त नगर पालिक निगम/नगर पंचायत पार्षद, एल्डरमेन, समस्त ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति की अपील की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads