गरियाबंद के प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में किया शिक्षकों का सम्मान
गरियाबंद के प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में किया शिक्षकों का सम्मान
गरियाबंद
गरियाबंद नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के लगभग 50 शिक्षकों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ जन शामिल हुए जिन्होंने शिक्षकों को देश के भविष्य को गढ़ने वाला बताया शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज हित में लगातार कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र सोनवानी अध्यक्ष शिक्षक सघ, आस पास क्षेत्र के शिक्षकगण, ब्र कु नारायण भाई , ब्र कु कुन्ति बहन ,ब्र कु लेखनी बहन ,ब्र कु प्रिया बहन व संस्थान से जुड़े भाई बहन व माताएं। वही सेवाकेंद्र संचालिका ब्र कु बिन्दु बहन ने सभी उपस्थित आगंतुक शिक्षको को कार्यक्रम को सफल बनाने में दिल से आभार माना।


