नगरपालिका अध्यक्ष ने दी पोला तिहार की बधाई
नगरपालिका अध्यक्ष ने दी पोला तिहार की बधाई
गरियाबंद
नगरपालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने ज़िलेवासियों को विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोरा तिहार के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री मेमन ने कहा है कि पोला तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है।
श्री मेमन ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का संवाहक होते हैं। यह हमारी धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। खेल-खेल में बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों को जुड़ते चले जाते हैं।
श्री मेमन ने अपने बचपने के सुनहरे दिन को याद करते हुए बतलया की वो कैसे अपने बचपन में अपने दादा जी के साथ मिट्टी के बैल ख़रीदने जाते और सुबह से ही मिट्टी के बैलगाड़ी को तैयार करते और अपने सभी भाई बहनो और मित्रों के साथ खेलने जाते , मेमन जी आगे कहते है यह हमारा दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय कराएं और उसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करें।
