शिक्षको का सम्मान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मगरलोड द्वारा किया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शिक्षको का सम्मान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मगरलोड द्वारा किया

 शिक्षको का सम्मान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मगरलोड द्वारा किया



मगरलोड


 ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मगरलोड द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम  का  आयोजन किया गया। जिसमें श्रेष्ठ समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा विषय व्याख्यान हुई। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के योगशक्ति भवन में आयोजित किया गया।जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक  मोमबत्ती के समान है साथ  की मर्यादा को हमेशा बनाये  । शिक्षक का पद सदैव गरिमामय और प्रतिष्ठावान बना रहे । 



 प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेन्द्र मगरलोड द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है , जिसमें कार्यक्रम के अतिथि गण मुख्य अतिथि : श्री एल . आर . बरिहा ( वि.ख. शिक्षा अधिकारी मगरलोड ) 

अध्यक्षता : श्री एन . आर . साहू ( अध्यक्ष पेंशनर्स एसोशियेशन मगरलोड ) 

अति सम्माननीय अतिथि : श्री बी . आर . नाग ( सेवा निवृत्त वि.ख. शिक्षा अधिकारी ) श्री ए . के . ध्रुव ( प्राचार्य - शा.उ.मा.वि. मोहदी ) श्री के . आर . साहू ( सहायक वि.ख. शिक्षा अधिकारी मगरलोड ) श्री के . एस . ध्रुव ( व्याख्याता शा . कन्या उ.मा. वि भैसमुण्डी ) श्री वीरेन्द्र सरल ( प्रधान पाठक शा . अंग्रेजी माध्यम मा.शा. मगरलोड ) 

दिव्य उद्बोधनः मंच संचालक : ब्र.कु. अखिलेश बहन जी मुख्य राजयोग शिक्षिका संचालिका मगरलोड श्री आत्माराम साहू   व्याख्याता  शा.उ. मा.वि मगरलोड  रहे।

परम शिक्षक के घर में शिक्षकों का सम्मान"



सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत संस्था के ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया । तत्पश्चात स्वागत भाषण भ्राता टुमेश्वर साहू द्वारा व स्वागत नृत्य बहन रेणुका साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया । दीप प्रज्वलन पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भ्राता वीरेंद्र 'सरल' ने कहा कि आज की शिक्षा सु-संस्कारों की कमी के कारण सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति तक ही सीमित है । अतः इस संस्था द्वारा संस्कारों की दीपक जलाई जा रही है जो सराहनीय है । भ्राता ए के ध्रुव प्राचार्य (मोंहदी) ने कहा कि प्रतिभा सब में छिपी होती है किंतु उन्हें उभारने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है। यदि चाणक्य जैसे आचार्य न होते तो इस देश की दशा और दिशा कुछ और हो जाती। अध्यक्षता कर रहे पूर्व बीईओ भ्राता एन आर साहू ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह ही बच्चों की धुनाई और धुलाई कर एक सुनागरिक तैयार करता है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भ्राता एल आर बरिहा , विकास खंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड ने कहा कि परिवार , समाज एक विद्यालय है और भी अनेकों विद्यालय हैं फिर भी इस ब्रह्माकुमारी विद्यालय की आवश्यकता क्यों पड़ी ?आदिकाल से हमारे ऋषि मुनियों द्वारा जीवनोपयोगी शिक्षा दी जाती थी जिससे छात्र का सर्वांगीण विकास होता था परंतु इस बदलते परिवेश में शिक्षा में संस्कारों की कमी के कारण समाज दिशाहीन और बच्चे दिग्भ्रमित हो रहे हैं इसलिए ऐसे आध्यात्मिक विद्यालय की आवश्यकता पड़ी है । जहां बहनें अपने त्याग और तपस्या से मानव में संस्कारों का दीप जला रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन भ्राता के एस ध्रुव (व्याख्याता) ,भ्राता एम के ध्रुव (ए बीईओ) मगरलोड, सेवानिवृत् बीईओ बीआर नाग ने भी देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाले।




 सेवा केंद्र संचालिका बीके राजयोगिनी अखिलेश दीदी ने अपने दिव्य उद्बोधन में कहा कि आज शिक्षक और छात्र के बीच एक अंतराल बढ़ता जा रहा है इसका मूल कारण है शिक्षा में अध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की कमी । इस कारण आज की शिक्षा से मानव में एकाग्रता ,शांति ,सहनशीलता आदि गुणों की उपलब्धि नहीं हो पा रही है ।आज बच्चे पढ़कर , इंजीनियर बन कर सड़क की दूरी को कम कर सकता है किंतु मन की दूरी को कम नहीं कर पाता ।बात- बात में बच्चे क्रोधित हो जाते हैं और अनहोनी घटनाओं को अंजाम देते हैं ऐसे में आध्यात्म की शिक्षा बच्चों को देना वक्त की मांग है। कार्यक्रम में भ्राता मनोज पटेल व रोमेश साहू द्वारा शिक्षकों के सम्मान में मधुर गीत प्रस्तुत किए गए अंत में सभा में उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं अतिथियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन भ्राता आत्माराम साहू (व्याख्याता ) ने किया।

अंत मे स्थानीय ब्रह्माकुमारीय सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारीय अखिलेश बहन ने आये अतिथियों को कार्यक्रम सफल बनाने में  सादर धन्यवाद दिया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads