मतदान फुगड़ी एवं मतदान खिचड़ी, रंगोली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मतदान फुगड़ी एवं मतदान खिचड़ी, रंगोली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

 मतदान फुगड़ी एवं मतदान  खिचड़ी, रंगोली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश



आरंग


चंदखुरी में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के निर्देशन  एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में बिहान महिला स्व सहायता समूह के अंतर्गत चंदखुरी की आशा कलस्टर नारी शक्ति ने चंदखुरी कौशल्या माता मंदिर परिसर में मतदाता जागरूकता रैली नारों के साथ विशाल रंगोली सहित मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया।साथ ही मतदाता जागरूकता गीतों में मतदान फुगड़ी का प्रदर्शन किया। वहीं उपस्थित क्लस्टर की सभी  महिलाओं ने मतदान खिचड़ी खाते हुए शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर  कुमार सिंह लहरे ने कहा कि बिहान महिला स्व समूह के द्वारा मतदान जागरूकता के लिए अभिनव पहल की गई है उन्होंने लोकतांत्रिक प्रलोभन रहित मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए आयोजित होने वाली रोचक गतिविधियों का हम सम्मान करते हैं। साथ ही इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ठाकुर सर, विकासखंड समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से रामरतन टेंगवार, देवानंद निर्मलकर , पीआरपी दीपाली सिंह चौहान, दीप्ति वर्मा, आदि एवं स्वीप टीम प्रभारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल एवं अरविंद कुमार वैष्णव की सहभागिता के साथ समस्त आशा कलस्टर की महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads