याशिका का हुआ राष्ट्रीय साधन सह योग्यता परीक्षा में चयन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

याशिका का हुआ राष्ट्रीय साधन सह योग्यता परीक्षा में चयन

 याशिका का हुआ राष्ट्रीय साधन सह योग्यता परीक्षा में चयन 



आरंग

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के कक्षा आठवीं के छात्रा कुमारी याशिका साहू का राष्ट्रीय साधन सहयो ग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा(एमएमएसएस) 2024 में चयन हुआ है। शिक्षकों ने बताया विद्यालय से चार छात्रों ने राष्ट्रीय सह साधन परीक्षा 2024 में भाग लिया था।जिनमें से होनहार छात्रा याशिका का चयन हुआ है। वहीं दूसरे छात्र भूपेन्द्र धीवर केवल एक अंक से पीछे रह गया। ज्ञात हो कि गत वर्ष भी इसी विद्यालय से कुमारी लीना साहू का चयन हुआ था।यह लगातार  दूसरा वर्ष है कि इस विद्यालय से इस परीक्षा में सफलता मिली है।वहीं अब याशिका को कक्षा 9 से 12 वी तक प्रतिमाह एक हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगा। वहीं इस छात्रा के राष्ट्रीय सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन से शिक्षकों में हर्ष की लहर है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर जनपद सीईओ आरंग कुमार सिंह लहरे,नोडल प्राचार्य भिलाई से सी एल साहू,संकुल समन्वयक भिलाई जीतेन्द्र शुक्ला,संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल, अशोक चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर, शिक्षिका श्रीमती संगीता पाटले सहित आरंग के स्वयं सेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने भी  याशिका और शिक्षकों को बधाई दिए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads