*सेजेस राजिम में विश्व जल दिवस पर हुए विविध आयोजन*
*सेजेस राजिम में विश्व जल दिवस पर हुए विविध आयोजन*
राजिम
नगर के स्वामी आत्मानंद रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व जल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने जल और पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व तथा जल संकट से बचाव के विभिन्न उपाय बताए। 'जल ही जीवन है' की प्रासंगिकता पर विश्व को जल संकट से बचाने व जल संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट सम्मेलन की अनुसूची क्रमांक 21 में आधिकारिक रुप से इसे जोड़ा गया था। तद्नुसार यह वर्ष 1993 से सभी जगह मनाया जाने लगा। इसी तारतम्य में विद्यालय में विज्ञान प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आयोजित जल दिवस पोस्टर, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता में साइंस क्लब छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जल संरक्षण के प्रति सजगता विषयक स्लोगन व पोस्टर बनाए एवं नन्हें छात्र छात्राओं को दैनिक जीवन शैली में पानी बचाने के उपायों की जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा, व्याख्याता मधु गुप्ता ने छात्रों को जल संकट की भयावहता और सीमित उपयोग की अनिवार्यता पर विचार व्यक्त किए।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा मोनिका देवांगन, लक्ष्मी वर्मा, माही सोनी, गुंजा साहू, गरिमा साहू, सोनाली सोनी, जिनेन्द्र साहू तथा भाषण प्रतियोगिता में रूमीना शाह, लोकेश यादव, विवेक साहू, महावीर पटेल,जीत सोनी,गौरव ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य संजय एक्का ने प्रतिभागी छात्रों की भूरि भूरि प्रशंसा की और विद्यार्थियों जल बचाने की सलाह दी। शिक्षिका नीता यादव, पुणेन्द्र बाघमार, शशिकला सिन्हा, निराली यादव, सुरेखा साहू इत्यादि शिक्षकों छात्रों के प्रयासों की सराहना की।